ED के निशाने पर क्रिप्टो करंसी ठग, प्रवर्तन निदेशालय खंगाल रहा रिकार्ड, बाहरी राज्यों में भी बनाई संपत्तियां

9Views

क्रिप्टो करंसी फ्रॉड के मामले से जुड़े कई आरोपी ईडी के निशाने पर हैं। क्रिप्टो करंसी मामले को लेकर ईडी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। क्रिप्टो करंसी घोटाले को लेकर मामले से जुड़े आरोपियों के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी शुरू कर दी है। बीते शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और मंडी जिला के अलावा पंजाब के जीरकपुर में कई जगहों पर छापेमारी की है। इसके बाद ईडी की टीमें क्रिप्टो करंसी रैकेट से और आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर सकती है। शनिवार को हुई ईडी की रेड में ईडी की टीमों ने पंजाब और हिमाचल में आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर कई अहम दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। गौरतलब हो कि हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करंसी मामले में पुलिस ने 80 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 76 हिमाचली और चार गैर-हिमाचली है। दो साल में पुलिस ने इस सभी आरोपियों पर शिकंजा कसा है। आरोपियों के पास से हिमाचल पुलिस 37 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति भी जब्त कर चुकी है। क्रिप्टो करंसी घोटाले में पुलिस 14 आरोपियों से 37 करोड़ की संपत्तियां जब्त कर चुकी है। अब इस मामले में ईडी ने आरोपियों की संपत्ती की जांच शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश में करीब एक लाख से अधिक लोगों को ठगा है।

पुलिस जांच में 2500 करोड़ से अधिक ट्रांजेक्शन

पुलिस की जांच में 2500 करोड़ से अधिक की ट्रांजेक्शन मिली हैं। क्रिप्टो ठगी मामले के मेन आरोपी मिलन गर्ग, सुखदेव, हेमराज, अभिषेक सहित अब तक 80 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हलांकि करोड़ों की ठगी का असल किंगपिन मंडी का सुभाष शर्मा देश छोडक़र विदेश भाग चुका है, जिसे अभी तक पकड़ा नहीं गया है। क्रिप्टो करंसी ठगी के इस रैकेट के सरगनाओं ने सबसे पहले नेताओं और बड़े अधिकारियों को ही जाल में फंसाया।

लोगों को ठगने के लिए छह तरह के अलग-अलग क्वाइन

क्रिप्टो करंसी के नाम पर लोगों से करोड़ रुपए ठगने वाले शातिरों ने हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों में भी संपत्ती बनाई है। क्रिप्टो करंसी ठगी मामले में कई अहम साक्ष्य एसआईटी के हाथ लगे हैं। क्रिप्टो करंसी ठगी मामले में शातिरों ने लोगों को ठगने के लिए छह तरह के अलग अलग क्वाइन तैयार किए थे। हालांकि शातिरों ने बेवसाइटबनाकर लोगों को फर्जी क्वाइन के नाम पर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया है।

Leave a Reply