जवाली में गोले फटने से तीन गउओं के जबड़े उड़े, जर्जर मकान के भीतर लड्डू आकार के गोले मिलने से हडक़ंप

12Views

पनालथ के देहरी में जर्जर मकान के भीतर लड्डू आकार के गोले मिलने से हडक़ंप

पुलिस थाना जवाली के अधीन पंचायत पनालथ के देहरी में जर्जर मकान के अंदर हाथ से निर्मित किए गए लड्डू आकार के गोले मिलने से हडक़ंप का माहौल है। इन हाथ से बने गोलों के फटने से तीन गउओं के जबड़े उड़ गए और वे घायल हैं। इस घटने से लोग सहमे हुए हैं। ग्राम पंचायत पनालथ के प्रधान रमेश चंद ने बताया कि दो दिन पहले एक गाय का जबड़ा उड़ गया था तथा छानबीन करने के बाद भी पता नहीं चल पाया कि यह कैसे हुआ है।

अब फिर से कुछ फटने का धमाका हुआ। मौका पर जाकर देखा, तो दो गउओं के जबड़े फट गए थे तथा छानबीन की गई, तो एक पुराने जर्जर मकान में हाथ से बने लड्डू आकार के गोले बरामद हुए। वहीं पुलिस ने जर्जर मकान के अंदर से लड्डू आकार के गोले बरामद किए हैं। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Leave a Reply